पीएम आवास ग्रामीण की पात्रता सूची देखने को उमड़ी भीड़
सोनभद्र, जून 22 -- दुद्धी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने के लिए ग्राम पंचायत धनौरा एवं पिपरडीह, नगवां आदि कई गाँव में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और पात्रता सूची का अवलोकन किया। पीपरडीह ग्राम पंचायत में प्रशासक ममता देवी व धनौरा के सुभाष भारती की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अधिकारी अनीश कुमार सिंह के माध्यम से ग्रामीणों के समक्ष पात्रता सूची पढ़कर सुनाई गई। ग्राम विकास अधिकारी अनीश कुमार सिंह ने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में छूट गया है अथवा किसी प्रकार की कोई त्रुटि है तो नियमानुसार उसका संशोधन कराया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है, ताकि वास्तविक पात्र एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.