पीएम आवास के लिए ग्राम सभाओं में बैठक आज से
गोरखपुर, जून 10 -- गोरखुपर, निज संवाददाता। पीएम आवास के लिए आवेदन करने के बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे हजारों पात्र परिवारों को जल्द आवास उपलब्ध होगा। गुरुवार से जिले के ग्राम सभाओं में बैठक कर पीएम आवास के आवेदनकर्ताओं का सत्यापन किया जाएगा। यह बैठक जिले के सभी ग्राम सभाओं में 30 जून तक चलेगा। इस संबंध में परियोजना निदेशक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद पीएम आवास के लिए ग्राम सभाओं में बैठक कर आवेदकों का वेरीफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद पात्र लाभार्थी को पीएम आवास मुहैया कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना में 4433 घर बने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.