गोरखपुर, अगस्त 1 -- राहुल श्रीवास्तव। गोरखपुर। जिले में पीएम आवास के लिए करीब 35 हजार से ज्यादा पात्र लाभार्थियों का अंतिम सत्यापन के बाद चयन किया है। पात्र लाभार्थियों के खाते में जल्द ही पीएम आवास योजना के तहत पहली किस्त भेजी जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 2024 से शुरू हुए सर्वे के बाद करीब 66 हजार से ज्यादा परिवारों ने आवेदन किया था। जून में जिले के प्रत्येक गांवों में बैठक कर अंतिम सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है। इस संबंध में परियोजना निदेशक दीपक सिंह ने बताया कि पात्र लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। 40 हजार रुपये की पहली किस्त जल्द ही पात्र लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी。

पात्र लाभार्थियों का चयन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में पीएम आवास के लिए 2024 से आवेदन लिए जा रहे हैं। पक्क...