हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 23 -- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बिहार के करीब 35 लाख परिवारों की पात्रता की जांच होगी। ये सभी वैसे परिवार हैं, जिनके नाम घर-घर सत्यापन कराने के बाद अयोग्य की श्रेणी में डाल दिया गया है। इन्हें अयोग्य घोषित करने के पहले एक बार फिर से इनकी जांच कराने का निर्णय ग्रामीण विकास विभाग ने लिया है। इस जांच को पूरा करने के बाद ही लाभुक परिवार की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पीएम आवास योजना के सर्वे में एक करोड़ चार लाख परिवारों को चिह्नित किया गया है। पिछले दो महीने में इन चिह्नित परिवारों का सत्यापन किया गया है, जिनमें करीब 35 लाख अयोग्य ठहराये गये हैं। शेष सभी परिवार योग्य माने गये हैं। सत्यापन के दौरान यह देखा गया कि परिवार ने जो जानकारी सर्वे में बतायी थी, वह सभी सही है या नहीं...