पीएम आवास के लाभार्थियों की बनाएं फैमिली आईडी
बरेली, मई 12 -- डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। मझगंवा में स्थिति अच्छी नहीं मिलने पर बीडीओ को शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि इसका प्रचार प्रसार किया जाए जिससे कि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। ब्लाकों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जो लोग भी आवेदन लेकर आएं उन्हें निराश होकर लौटाया नहीं जाए। जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए, उनकी फैमिली आईडी भी अवश्य बनाई जाए। इस अवसर पर सीडीओ देवयानी, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा हबीब अंसारी, डीपीआरओ कमल किशोर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बांका : सहयोग शिविर व पीएम आवास को लेकर होगी समीक्षा बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.