संतकबीरनगर, अप्रैल 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लॉक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के नाम पोर्टल से अचानक गायब हो गए। इस गड़बड़ी से न केवल ग्राम प्रधानों के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि इसका असर आगामी चुनावी समीकरणों पर भी पड़ने की चर्चा तेज हो गई है। वहीं, सैकड़ों पात्र परिवारों के सिर से पक्के मकान का सपना अधर में लटक गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बघौली ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पात्र लाभार्थियों का सर्वे नामित सर्वेयरों के साथ-साथ स्वयं पंजीकरण (सेल्फ) के माध्यम से कराया गया था। लाभार्थियों ने मौके की फोटो अपलोड कर ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया था, जो प्रारंभिक चरण में पोर्टल पर प्रदर्शित भी हो रहा था। यह भी पढ़ें- तकनीकी कारणों से अपात्र हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.