पीएम आवास के नाम पर ठगी करने वाले भाई-बहन को जेल
कानपुर, अक्टूबर 7 -- कानपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले भाई-बहन को जाजमऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपितों ने फर्जी आवंटन पत्र और कब्जा पत्र देकर कई लोगों से ठगी को अंजाम दिया है। आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। उन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जाजमऊ पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से आरोपितों को नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि जाजमऊ निवासी आसिफ मन्सूरी और अमित गौतम ने मुकदमा दर्ज कराया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आरोपित राजेश तिवारी ने बेटे सत्यम तिवारी, बेटी ओजस्वी तिवारी और साथी नौशाद अली के जरिए फॉर्म भरा था। जिन्होंने आवास दिलाने की गारंटी लेकर 45 हजार रुपये रिश्वत ली। जिसके बाद उन्हें फर्जी आवंटन पत्र और कब्जा का पत्र दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.