नई दिल्ली, जून 8 -- PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में खेल एक और मामला समाने आया है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक पीएम आवास योजना के पात्र महिला लाभार्थी ने आरोप लगाया कि दूसरी किस्त के रुपए उसके खाते में नहीं पहुंचे। महिला ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर अपना पक्ष रखा और पैसा कहां गया व किसने निकाला इसकी जांच कराने की मांग की। लेकिन कहीं भी सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन बीडीओ, ग्राम प्रधान के पति और ग्राम पंचायत सचिव समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बनीकोडर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ककरहा मजरे छंदवल निवासी सुनीता पत्नी राम लखन ने न्यायालय में दायर परिवाद में आरोप लगाया था कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 40 हजार र...