फतेहपुर, मई 22 -- खखरेरु। कोट गांव के मजरे दौलतपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान की छत गुरुवार रात अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे में दबकर पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी 33 वर्षीय राजकुमार गुरुवार रात करीब नौ बजे अपने बड़े बेटे चेतन के साथ घर के बरामदे में बैठे थे। तभी अचानक छत के ऊपर बने शौचालय समेत पूरी छत भरभराकर नीचे गिर गई। दोनों पिता-पुत्र मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर वहीं, घायल चेतन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ...