पीएम आवास : तीन साल इंतजार के बाद 322 लाभुकों को मिली चाबी
जमशेदपुर, जून 21 -- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिरसानगर में निर्मित परियोजना का शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। इसके तहत दो आवासीय ब्लॉक में कुल 644 फ्लैट बनाए गए हैं, जिनमें से प्रथम चरण में 322 लाभुकों को सांकेतिक चाबी और आवंटन पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में करीब एक हजार लाभुक और उनके परिजन शामिल हुए। तीन साल के इंतजार के बाद लाभुकों को मकान मिले। समारोह में सांसद विद्युतवरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं, जबकि विधायक सरयू राय ऑनलाइन जुड़े। रांची से नगर विकास विभाग के सचिव, नगर प्रशासन निदेशक तथा सूडा के निदेशक भी कार्यक्रम से जुड़े रहे। यह भी पढ़ें- जिले में पीएम आवास योजना खस्ताहाल,10,637 के लक्ष्य में मात्र बने 2,938 आवास परियोजना स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.