पीएम आवास : अंतिम सत्यापन पूरा, जुलाई में आएगी पहली किस्त
गोरखपुर, जुलाई 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकान के लिए आवेदन करने वाले जिले के 66 हजार से अधिक लोगों का अंतिम सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। 11 जून से 30 जून तक ग्राम सभाओं में बैठक कर आवेदनों का सत्यापन किया गया। दो से तीन दिन में सत्यापित आवेदन पोर्टल पर अपलोड हो जाएगा। विभाग के अनुसार इसी माह में चयनित पात्र परिवारों को पहली किस्त 40 हजार रुपये उनके खाते में पहुंच जाएगी। विभाग के अनुसार गोरखपुर के 20 ब्लॉकों की सभी ग्राम सभाओं में बैठकें कर अंतिम सत्यापन किया गया। पीएम आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पात्रों को पक्के मकान के लिए 1.20 लाख रुपये दिए जाते हैं। यह भी पढ़ें- खुली बैठक में तय होगी पीएम आवास की पात्रता इसमें 40 हजार रुपये पहली किस्त, 70 हजार दूसरी और 10 हजार रुपये अंति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.