भदोही, मार्च 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पीएम आवास योजना ग्रामीण में व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण कार्य पूरा कर ली गई है। सर्वेयर टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे होने के साथ ही ब्लॉक स्तर पर स्थलीय जांच कर सत्यापन भी हो चुका है। पीडी आदित्य कुमार ने बताया कि सर्वे के बाद 56 हजार लाभार्थियों का नाम पोर्टल पर प्रदर्शित हो चुका है। जबकि इन सभी लाभार्थियों के जॉब कार्ड की फीडिंग कराया जाना है। अब तक करीब 26 हजार जॉब कार्ड धारकों की फीडिंग पूरी हो चुकी है। जबकि शेष 30 हजार लाभार्थियों का फीडिंग का कार्य होना अभी शेष है। जॉब कार्ड फीडिंग का कार्य मार्च माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जॉब कार्ड की फीडिंग पूरी होने के बाद ही अंतिम सूची खोली जाएगी और आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। बताया कि आवास निर्माण का कार्य सरकार द्वारा निर्धारित 90 दिनों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.