रांची, सितम्बर 11 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) के तहत झारखंड में स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने कृषि निदेशालय में शुक्रवार को योजना के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एक सप्ताह में विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कराएं। तैयार डीपीआर की तकनीकी जांच पूरी कराने के बाद उसे कृषि निदेशालय को आगामी सप्ताह में निश्चित रूप से उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों को स्वीकृत...