देवघर, फरवरी 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में पीएम आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन को लेकर डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, आवास, ग्रामीण सड़क, विद्युतीकरण, कृषि, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण एवं जीवन यापन और कौशल विकास से संबंधित मानकों के आधार पर ग्राम विकास योजना प्लान तैयार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। मौके पर डीसी ने पीएम आदर्श ग्राम योजना को लेकर सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं के चयन में पारदर्शिता बरतने के साथ स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल, सामुदायिक भवन व पेयजल व्यवस्था के मरम्मती पर विशेष रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.