पटना, जून 10 -- पटना मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्रों को लॉक बुक पर हर दिन हस्ताक्षर करना होगा। छात्रों का समय-समय पर विभागाध्यक्ष द्वारा आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें मिले अंकों के आधार पर छात्रों को इंटर्नशिप प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। पीएमसी प्राचार्य प्रो. डॉ. एनपी सिंह ने सभी विभागों को यह जानकारी बुधवार को दी है। अंतिम वर्ष के छात्रों का भौतिक मूल्यांकन भी होगा। इसके बाद छात्रों को अंक दिए जाएंगे। उसी के आधार पर उन्हें इंटर्नशिप प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि इंटर्नशिप की खानापूर्ति अब नहीं होगी। अभी लॉकबुक या इंटर्नशिप असेसमेंट किये बिना ही छात्रों को अंक दे दिए जाते हैं। लेकिन अब इस पर नजर रखी जाएगी। एमबीबीएस पास करने के बाद छात्रों को प्रोविजनल प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसके बाद छात्र एक स...