पटना, अगस्त 18 -- PMCH News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए ओपीडी रजिस्ट्रेशन का अलग काउंटर सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन लगभग छह सौ बुजुर्ग मरीजों और करीब 50 दिव्यांग मरीजों को इसका लाभ मिला। ओपीडी में दिखाने के लिए पहला काउंटर बुजुर्गों और दिव्यांग मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इस काउंटर पर सोमवार को अन्य मरीजों की पर्ची नहीं काटी गई। इसके साथ ही ओपीडी में भी बुजुर्ग मरीजों को प्राथमिकता देते हुए पहले चिकित्सकों से दिखाने की व्यवस्था की गई। दवा वितरण में भी बुजुर्ग को प्राथमिकता दी गई। इसको लेकर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने पहले ही सभी विभागों को जानकारी दे दी थी। इसका असर ओपीडी पर्ची कटने से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं में दिखा। बुजुर्ग मरीजों को लंबी कत...