पीएमसीएच से इलाज कर लौट रहे व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत
गया, जून 13 -- गया जी-पटना रेलखंड पर बेलागंज थाना क्षेत्र के नेहालपुर फाटक के समीप शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची बेलागंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। घटनास्थल से पीएमसीएच की एक पर्ची बरामद हुई, जिसमें नाम, उम्र और इलाज की तिथि दर्ज है। इसी आधार पर शव की पहचान संभव हो सकी। हालांकि उनका स्थायी पता अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और निवास स्थान का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज कराने के बाद ट्रेन से गयाजी लौट रहे थे। इसी दौरान नेहालपुर फाटक के पास किसी कारणवश चलती ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है.
घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.