पटना, फरवरी 17 -- पीएमसीएच में नवनिर्मित भवन में 21 फरवरी से शिशु रोग विभाग शुरू किया जाएगा। नए मरीजों की भर्ती नए भवन में ही की जाएगी। शुरुआती चरण में 55 बेड पर शिशु रोग विभाग के वार्ड शुरू किए जाएंगे। वहीं, स्त्री रोग विभाग के लिए 65 बेड उपलब्ध कराए गए हैं। दोनों विभाग 21 से 28 फरवरी के बीच शुरू जाएंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। आधुनिक तकनीय से युक्त दोनों वार्डों में मरीजों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। अभी प्राचार्य कार्यालय के पास स्थित टाटा वार्ड में शिशु रोग विभाग चल रहा है। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शिशु रोग विभाग के मरीजों को ले जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। नवनिर्मित भवन में निकू वार्ड भी तैयार : पीएमसीएच के नए टावर में नवजात बच्चों के इलाज के लिए नवजीत गहन चिकित्सा इकाई भी बनकर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.