पटना, दिसम्बर 12 -- पीएमसीएच में इलाज के दौरान बच्ची की मौत के मामले में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वकीलों ने न्यायिक जांच की मांग की है। इसे लेकर वकीलों ने पटना हाईकोर्ट के बाहर प्रर्दशन किया। हाईकोर्ट के वकील रामसंदेश राय की पोती अवतिंका की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक और उनकी टीम पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं होने से हाईकोर्ट के वकीलों में आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने बच्ची की मौत की न्यायिक जांच की मांग और इलाज में कथित लापरवाही बरतने के आरोपों में घिरे पीएमसीएच के डॉ. महेश प्रसाद और उनकी टीम पर कार्रवाई और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता समन्वय समिति के वकील धर्मनाथ यादव, रणविजय कुमार, रामजीवन प्रसाद, उदय प्रताप सिंह, मकसूदन कुमार, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.