नई दिल्ली, अगस्त 20 -- पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल यानी PMCH में एक बार फिर हड़ताल की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, देर रात मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच अस्पताल परिसर में मारपीट हो गई है। जिसके बाद यहां हड़ताल हो गया है। देर रात अस्पताल में हड़ताल के बाद सुबह अस्पताल पहुंचने वाले मरीज बेहद परेशान नजर आए। सुबह से ही मरीज के परिजन इधर-उधर भटक रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात यहां हुई मारपीट में कुछ डॉक्टरों के भी घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, चिकित्सकों और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट क्यों हुई? अभी इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि पीएमसीएच में चिकित्सक बेहद नाराज हैं। यह भी पढ़ें- पटना: आज गांधी मैदान इलाके में ...