पटना, जुलाई 22 -- पीएमसीएच में जापान से लाई गई डेंगू वैक्सीन लगाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यह वैक्सीन चार से 60 वर्ष की आयु वालों को लगाई जाएगी। इसमें पहली और दूसरी बूस्टर डोज होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पीएमसीएच प्रशासन को दिशा निर्देश भेजा है। वैक्सीन के लिए एक सेंटर बनाया जाएगा। जहां पर लोग जाकर वैक्सीन ले सकेंगे। हर व्यक्ति को 0.5 एमएल की वैक्सीन लगायी जाएगी। पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पिछले सात आठ सालों में डेंगू मरीज की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए वैक्सीन लगायी जाएगी। आम लोगों तक यह जानकारी पहुंचे, इसके लिए प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। अस्पताल परिसर में बैनर आदि लगाकर वैक्सीन दी जाने की जानकारी दी जाएगी। बता दें अगस्त के दूसरे सप्ताह के बाद डेंगू म...