पटना, अप्रैल 26 -- पीएमसीएच के छह विभागों में 42 जूनियर रेजिडेंट बहाल किए गए हैं। इसमें न्यूरो सर्जरी, एनेस्थीसिया, प्लास्टिक सर्जरी, टीवी, एंकोलॉजी और क्लिनिकल विभाग शामिल हैं। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जूनियर रेजिडेंट के बहाल होने से मरीजों के इलाज में सुविधा होगी। मरीज को इंतजार नहीं करना होगा। उन्होंने बताया कि कुल 62 जूनियर रेजिडेंट को बहाल करना है। अभी 42 रेजिडेंट बहाल किए गए हैं। बाकी 20 की भी जल्द बहाली होगी। यह भी पढ़ें- ओपीडी में बढ़ाई जाएगी जूनियर डॉक्टरों की संख्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...