पटना, अप्रैल 17 -- पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमआरआई जांच की सुविधा को सरल बनाने के लिए दो नई मशीनें अतिरिक्त लगायी जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने पीएमसीएच को अतिरिक्त मशीन लगाने की स्वीकृति दे दी है। बीएमएसआईसीएल को एमआरआई मशीन खरीदने का निर्देश भी दिया गया है। नई मशीन के आने से पीएमसीएच में कुल चार एमआरआई की मशीनें हो जाएंगी। हालांकि मौजूदा समय में पीएमसीएच के मरीजों को पीपीपी मोड पर सुविधा दी जा रही है और इसके लिए मरीजों को निर्धारित शुल्क भी देना पड़ता है। पहले से लगी नई मशीनों का उपयोग नहीं हो रहा है। अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीएमसीएच में दो अतिरिक्त एमआरआई मशीनें लगायी जाएंगी। यह भी पढ़ें- एम्स ऋषिकेश में आसान हुआ कैंसर का इलाज अभी दो मशीनें लग चुकी हैं। जो मशीने लगेंगी वह 1.5 टेस्ला की होंगी। अस्पताल में उच्च तकनीक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.