पटना, फरवरी 17 -- पीएमसीएच के हड्डी रोग विभाग ने एक ही दिन में पांच सफल सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की है। इनमें तीन जटिल स्पाइन सर्जरी भी शामिल है। स्पाइन की सभी ऑपरेशन स्पाइन सर्जन प्रो. डॉ. महेश प्रसाद के नेतृत्व में संपन्न हुए। डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि पीएमसीएच में रेगुलर स्पाइन की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही है। आयुष्मान के तहत भी यहां स्पाइन और हड्डी की सर्जरी हो रही है। उन्होंने अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह के सहयोग की सराहना की। सर्जरी में डॉ. सौरभ, डॉ. रतन, डॉ. राहुल, डॉ. विवेक, डॉ. सृजन, डॉ. नीतीश और डॉ. सैफ ने सहयोग किया, जबकि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार भी टीम का हिस्सा रहे। डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि भागलपुर के औलियाबाद निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में डोर्सल स्पाइन की डी-12 हड्डी टूट गई थी। आयुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.