मधुबनी, मार्च 1 -- घोघरडीहा। थाना क्षेत्र की अमही पंचायत की एक 55 वर्षीय महिला की पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 25 फरवरी को पंचायत क्षेत्र में विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट की घटना हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पंचायत के मुखिया और उसके परिजनों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में पहले उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच पटना भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने संबंधित लोगों के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद शिकायत की । आवेदन में मारपीट और जान से मारने की नीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.