पटना, जून 27 -- पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के प्रिंसिपल पद से हटाए गए डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ एनपी सिंह बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने डॉक्टर के सभी राज उगल दिए हैं। बॉडीगार्ड संजीत कुमार ने बताया कि 23 जून को डॉ. एनपी सिंह अपने निजी क्लिनिक में ही थे और सुबह 11 बजे से मरीजों को देख रहे थे। इस दिन पीएमसीएच में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का कार्यक्रम और निरीक्षण हुआ था, तब एनपी सिंह ड्यूटी से गायब पाए गए थे। इसके दो दिन बाद विभाग ने उन्हें पीएमसीएच प्रिंसिपल पद से हटाकर बेतिया जीएमसीएच ट्रांसफर कर दिया था। डॉ. एनपी सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के अधिकारियों पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया था। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को इस मामले में एक...