पीएमसीएच प्रिंसिपल से हटाए गए एनपी सिंह की इस्तीफे की धमकी, बोले- बीमार था, बिना नोटिस कार्रवाई हुई
पटना, जून 26 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर हटाए गए पटना पीएमसीएच के तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ एनपी सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस दिन निशांत का पीएमसीएच में दौरा था, उससे एक दिन पहले रात में उन्हें जलने से चोट लग गई थी। इसकी सूचना उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी थी। इसके बावजूद, विभाग ने उन पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए पद से हटा दिया। एनपी सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री और विभाग की इस कार्रवाई को तानाशाही वाला रवैया करार दिया है। उन्होंने इस्तीफे की धमकी देते हुए कहा कि उन्हें बिना कोई शो-कॉज (कारण बताओ) नोटिस दिए ही कार्रवाई कर दी गई, जो गलत है। डॉ. एनपी सिंह ने शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस दिन स्वास्थ्य मंत्री निशांत का पटना मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.