पटना, मार्च 10 -- पीएमसीएच के प्रधानाध्यापक व विभागाध्यक्ष से 26 हजार रुपये की साइबर ठगी की घटना सामने आई है। शातिरों ने चोरी हुए उनके मोबाइल जरिये बैंक खाते से रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिन्हा की शिकायत पर पीएमसीएच टीओपी में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित की पहचान करने में जुटी है। न्यू जगनपुरा निवासी डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिन्हा पीएमसीएच के प्रधानाध्यापक व विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी के दौरान बीते दिनों पीएमसीएच में उनका मोबाइल गुम हो गया था। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में मोबाइल खोने की शिकायत भी दर्ज करवाई है। डॉक्टर के मोबाइल में ऑनलाइन पेमेंट एप इंस्टाल थे। कुछ समय बाद पीड़ित ने बैंक ऑफ बडौदा के खाते की जांच की तो पता चला कि शातिरों ने उनके 26 हजार 60 रुपये की निकासी कर ली है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.