पीएमसीएच के प्रिंसिपल हटाए गए, स्वास्थ्य मंत्री निशांत के दौरे से दूर प्राइवेट क्लिनिक चला रहे थे
पटना, जून 25 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के दौरे के समय गायब पाए गए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के प्रिंसिपल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ एनपी सिंह को पीएमसीएच के प्राचार्य पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. गीता सिन्हा को अगले आदेश तक पीएमसीएच के प्राचार्य पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दो दिन पहले निशांत का जब पीएमसीएच का कार्यक्रम था तब नरेंद्र प्रताप बिना किसी सूचना के गायब मिले थे। जांच में पाया गया कि कार्यालय अवधि में वह अपना निजी क्लिनिक चला रहे थे। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बीते 23 जून को पटना पीएमसीएच में रेडियोलॉजी विभाग के नए भवन का उद्घाटन किया गया था। अब अस्पताल में मरीजों के लिए सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी सभी जांचों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.