पटना, फरवरी 21 -- पीएमसीएच के नवनिर्मित भवन में शिशु रोग विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया। शनिवार से नए मरीजों की भर्ती नए भवन में शुरू की गई। पहले दिन चार बच्चों को भर्ती किया गया। एक सप्ताह में टाटा वार्ड में भर्ती पुराने मरीजों का इलाज पूरा होने के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद शिशु रोग विभाग नए भवन में पूरी तरह से हस्तांतरित कर दिया जाएगा। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि शिशु रोग विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। नए मरीजों की भर्ती नए भवन में की जाएगी। नवनिर्मित भवन में शिशु रोग विभाग के शिफ्ट होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश सिंह भी ने शिशु वार्ड का जायजा लिया। अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नए भवन में 55 बेड का निकू और पिकू समेत 96 जनरल वार्ड की व्यवस्था की गई है। अभी शिशु रोग विभाग के लिए क...