पटना, मार्च 6 -- पीएमसीएच के नये भवन के शुभारंभ के बाद से अब तक पेइंग वार्ड शुरू नहीं हुआ है। पेइंग वार्ड 145 बेड का बनाना है, 50 बेड तैयार है। गंभीर मरीजों के लिए 65 बेड की आईसीयू भी बन गई है, लेकिन इसमें मरीजों का इलाज नहीं हो रहा। नर्सिंग कर्मी और मानव संसाधन की कमी के कारण दोनों सेवाएं शुरू नहीं हो पायी हैं। पीएमसीसच में अब तक सामान्य वार्ड की ही सुविधा शुरू की जा सकी है। अगर आपको प्राइवेट बेड चाहिए तो निराशा हाथ लगेगी। पीएमचीएच को विश्वस्तरीय बनाने की परियोजना तीन चरणों में पूरी होनी है। तीनों चरणों में 145 बेड का पेइंग वार्ड की सुविधा मिलनी है। पहले चरण में टावर संख्या-एक और दो में अलग-अलग फ्लोर पर 50 बेड का पेइंग वार्ड बना है, जिसमें 10 डीलक्स कमरा है और बाकी के 40 प्राइवेट कमरे हैं। दो वीवीआईपी कमरे भी तैयार हैं। डीलक्स में दो कमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.