पीएमसीएच : जातीय भेदभाव और लिंग भेद की शिकायत आयी तो कार्रवाई होगी
पटना, मई 13 -- पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अनुशासन और आपसी समन्वय रहे, इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष के साथ बुधवार को कॉलेज प्राचार्य ने बैठक की। बैठक में सभी को स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि जातीय भेदभाव और लिंग भेद की शिकायत आयेगी तो कार्रवाई होगी। कॉलेज और अस्पताल परिसर में अनुशासन बनाये रखने के लिए सभी विभागाध्यक्ष को अपने स्तर से प्रयास करने को कहा गया है। बैठक की अध्यक्षता पीएमसी के प्राचार्य प्रो. डॉ. नरेन्द्र प्रताप ने की। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कई विभागाध्यक्ष के खिलाफ मेडिकल छात्रों के साथ जूनियर डॉक्टरों ने शिकायत की थी। इसको देखते हुए यह बैठक बुलाई गयी। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष को आचार संहिता को बनाये रखने का निर्देश दिया गया है। आपसी मतभेद नहीं रखने, काम में पारदर्शिता के साथ परिसर को भयमुक्त करने को कहा गया है। इसके अला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.