पीएमसीएच : एचआईवी की जांच अगले सप्ताह से
पटना, जून 11 -- पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में अगले सप्ताह से एचआईवी जांच शुरू हो जाएगी। इसकी जानकारी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल्य नंदन ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग के जिस कमरे में आग लगी थी, उसमें एचआईवी के सैंपल रखे जाते थे। उस कमरे में जो भी काम होता था, उसे दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। कमरे की मरम्मत बीएमएसआईसीएल (बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्क्ट्रचर कॉपोरेशन लिमिटेड) की ओर से शुरू कर दिया गया है। बता दें कि एक जून को माइक्रो बायोलॉजी विभाग के एचआईवी सैंपल वाले कमरे में आग लग गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.