पटना, जून 10 -- पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में वाहनों के लिए बने आठ मंजिला मल्टी लेवल कार पार्किंग शुरू नहीं हो पायी है। पार्किंग में सीसीटीवी, मैन पावर समेत अन्य व्यवस्था नहीं होने से इसे शुरू नहीं की जा सकी है। वर्ष 2024 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था। इसमें 1700 वाहनों के पार्क करने की व्यवस्था है। उद्घाटन के करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक पार्किंग व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। ऐसे में मरीज और परिजन गंगा-पाथवे पर सड़क किनारे ही अपना वाहन पार्क कर रहे हैं। जहां कई बार वाहन चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। यह भी पढ़ें- पीएमसीएच : आठ मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग नहीं शुरू हुई बता दें कि इस पार्किंग में पटना विवि के कर्मचारियों व अन्य लोगों के लिए तीन सौ वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था ह...