औरैया, अप्रैल 1 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिडिल स्कूल में करीब 25 लाख रुपए के खर्च से नगर पंचायत द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण व नव निर्माण कार्यों का लोकार्पण बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि एनटीपीसी प्रशासन ने विद्यालय के बच्चों के लिए नया फर्नीचर उपलब्ध कराने की जानकारी दी है, वही बीएसए ने कहा कि यह मिडिल स्कूल आगे आने वाले समय में पीएम श्री और और इंटर तक की पढ़ाई के लिए सक्षम बनेगा। इस मौके पर स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत बच्चों को किताबों का सेट देकर की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने कहा कि विद्यालय के लिए आगे भी जो भी ज़रूरतें होगी वो पूरी करेंगे। विद्यालय में बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों जैसी शिक्षा मिले ...