कौशाम्बी, मार्च 17 -- आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत पीएम श्री स्कूल रक्सराई में शिक्षक संकुल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग से सीएम फेलो राजेश कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैठक में शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से टीएलएम के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने, बच्चों के साथ संवाद को और सशक्त बनाने तथा विद्यालयों में समग्र शैक्षिक वातावरण विकसित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही विद्यालयों में कायाकल्प योजना अंतर्गत आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता एवं आकर्षक वातावरण तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करन...