गढ़वा, अगस्त 5 -- मझिआंव। बरडीहा प्रखंड अंतर्गत ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर कुमारी अमिता पांडेय को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त के निर्देशानुसार स्पष्टीकरण के बाद उन्हें प्रभार मुक्त कर दिया गया। स्कूल के अध्यक्ष और संयोजिका के द्वारा मंगलवार को जनता दरबार में लिखित आवेदन देकर छात्रों को अल्पाहार नहीं देने, एमडीएम में भारी अनियमितता बरतने सहित अन्य शिकायत की गई थी। उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह, जिला फूड इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय और बीपीएम के जांचोपरांत आरोप सत्य पाया गया था। सौंपे गये जांच रिपोर्ट के अनुसार बताया गया था कि प्रभारी हेडमास्टर अमिता के द्वारा 3 जुलाई को बच्चों को अल्पाहार में अंडा भी नहीं दिया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: शिक्षकों की शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे छात्राएं,...