पीएमश्री स्कूलों में विद्यार्थियों की दक्षता की होगी जांच
बिहारशरीफ, मई 23 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में संचालित पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की दक्षता व विद्यालय की गतिविधियों की जांच के लिए टीम गठित की गयी है। शिक्षा विभाग ने सचिव ने निदेशालय स्तरीय अधिकारियों को जांच करने की जिम्मेवारी सौंपी है। जिले में 30 पीएमश्री स्कूल संचालित हैं। इन विद्यालयों की जांच करने की जिम्मेवारी, बीएसईआईडीसी के प्रबंध निदेशक इनायत खान को दी गयी है। जांच रिपोर्ट जांच के दिन ही पीएमश्री पोर्टल पर इंट्री अनिवार्य रूप से करने को कहा है। राज्यस्तरीय समीक्षकों द्वारा किए गये अनुश्रवण रिपोर्ट की समीक्षा केन्द्रीय नोडल पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.