फरीदाबाद, मार्च 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के पीएमश्री स्कूलों में अब छात्रों को डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत डिजिटल लाइब्रेरी के लिए टेंडर आमंत्रित किया है। इस योजना पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ फरीदाबाद के पीएमश्री स्कूलों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से छात्रों को किताब इशू कराने और उसे जमा कराने से आजादी मिल जाएगी। बता दें कि फरीदाबाद जिले में वर्तमान में छह पीएमश्री स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की जा रही है। डिजिटल लाइब्रेरी बनने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.