फरीदाबाद, फरवरी 16 -- फरीदाबाद। जिले के पीएमश्री स्कूलों में अब छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद और अन्य आपात स्थितियों में तुरंत राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की जा रही है। योजना के तहत सभी पीएमश्री स्कूलों में प्राथमिक उपचार से जुड़े आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक न रहकर व्यावहारिक भी हो। इस योजना को लागू करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत 26080000 रुपये तक की राशि खर्च की जा सकेगी। इस बजट से स्कूलों में फर्स्ट एड किट, स्ट्रेचर, बैंडेज, बेसिक मेडिकल उपकरण और प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के माध्यम से प्राथमिक उपचार देने की सही तकनीक सिखाई जाएगी। पहले सीमित था दायरा, अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.