गोड्डा, अप्रैल 8 -- महागामा। महागामा स्थित पीएमश्री मोहन आदर्श मध्य विद्यालय योजना के अंतर्गत वार्षिक महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नीलेश कुमार एवं वार्ड संख्या 10 की सदस्य स्वीटी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बाल संसद के सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बना...