चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय चक्रधरपुर में बुधवार को दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक वरिष्ठजनों के भव्य स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के बच्चों ने मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा करते हुए तथा दीप प्रज्वलित कर अपने दादा-दादी एवं नाना-नानियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ हांसदा तथा उपस्थित वरिष्ठजनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने गीत, भाषण, नृत्य एवं लघु नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। सभी प्रस्तुतियाँ वरिष्ठजनों के सम्मान को समर्पित थीं। मौके पर प्राचार्य विश्वनाथ हांसदा ने कहा कि दादा-दादी एवं नाना-नानी समाज की सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.