फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भारत सरकार की ओर से भेजे गये प्रभारी अधिकारी (निदेशक भूमि संसाधन ग्रामीण विकास) सर्वदानंद वरनवाल आकांक्षी ब्लाकों की हकीकत देखने को यहां पहुंच गए। उन्होंने पहले दिन अपने दौरे में सबसे पहले विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की और आकांक्षी ब्लाक को लेकर किए जा रहे कार्यो की जानकारी हासिल की। आकांक्षी ब्लाक के जो पैरामीटर्स तय किए गए हैं उसको लेकर भी दिशा निर्देश दिये गये। बाद में लोहिया अस्पताल के एनआरसी का निरीक्षण किया। राजेपुर ब्लाक में विभिन्न कार्यो की पड़ताल की। जनपद में दो आकांक्षी ब्लाक हैं इसमें राजेपुर और नवाबगंज हैं। आकांक्षी ब्लाकों में विकास पर खासा जोर दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण समेत बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए ही भारत सरकार की ओर से दोनों ब्लाकों के लिए ...