एटा, अप्रैल 4 -- शुक्रवार को केन्द्रीय संयुक्त सचिव एवं पीएमश्री स्कूल नोडल अधिकारी वेंकेटस पाथी ने जनपद के तीन पीएमश्री विद्यालयों का निरीक्षण किया। सीधे संवाद कर छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर शैक्षिक दक्षता का आकलन किया। केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने सबसे पहले पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने विद्यालय में डिजिटल शिक्षा की उपलब्धता, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट बोर्ड एवं स्मार्ट क्लास संचालन, प्रयोगशालाओं की स्थिति देखी। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षिक दक्षता का आंकलन किया। इस दौरान सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, बीएसए दिनेश कुमार, एबीएसए थान सिंह, अनिल कुमार, अमित सक्सेना, दीप्ती, नेत्रपाल सिंह, अंकित मिश्रा, प्रधानाचार्य राजकृष्ण शर्मा, शारदा सरन, जिला समन्वयक अविन...