सिद्धार्थ, मार्च 12 -- खेसरहा। विकास खंड खेसरहा के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय भलुहा खेसरहा में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता एवम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस बच्चों द्वारा कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा दूसरे दिवस में विभिन्न प्रकार के नृत्य में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बीईओ नीरज सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। ग्राम प्रधान संजना, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष खरचू, इंचार्ज प्रधानाध्यापक घनश्याम पाण्डेय, अजय वरनवाल, चंद्रभान अरुण, आशीष पांडेय, शत्रुघ्न गुप्ता, बृजेश कुमार, शिक्षा मित्र अवधेश कुमार मिश्रा, विशेष शिक्षक प्रमोद गोस्वामी आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.