संभल, मार्च 14 -- विकासखंड गुन्नौर के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी एमएल पटेल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस बीच खेलकूद समेत अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान माला देवी, एसआरजी सुरेश चंद, एआरपी सौरव शर्मा, इंचार्ज प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार समेत स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.