बुलंदशहर, अगस्त 19 -- सिकंदराबाद। पीएमश्री यूपीएस तिलबेगमपुर के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए मंगलवार का दिन गौरव और हर्ष से भरा रहा। विद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका 'उड़ान' का विमोचन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बुलंदशहर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह ने किया। प्रधानाध्यापिका आशा दिवाकर ने बताया कि उड़ान विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों की रचनात्मक प्रतिभा का संग्रह है। पत्रिका में विद्यार्थियों द्वारा स्वयं रचित कविताओं, लेखों, कहानियों सहित विभिन्न रचनात्मक अभिव्यक्तियों को स्थान दिया गया है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को कागज पर उतारने तथा उसे व्यापक मंच देने का अवसर मिला है। यह भी पढ़ें- Hapur News: वार्षिक पत्रिका रिफ्लेक्शन का भव्य अनावरण पत्...