सिद्धार्थ, जनवरी 23 -- सिद्धार्थनगर, हिटीRs.। खेसरहा क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय भलुहा खेसरहा के 40 छात्रों का आपसी समन्यव भ्रमण लक्ष्मी कैंब्रिज स्कूल बनकटा सुपौली में कराया गया गया। गुरुवार को छात्र लक्ष्मी कैंब्रिज स्कूल बनकटा पहुंचे। स्कूल में छात्रों के पहुंचते ही विद्यालय के प्रबंधक कौशल किशोर मिश्र और प्रधानाचार्य ने चॉकलेट और फूल माला से बच्चों का स्वागत किया। छात्रों ने विद्यालय के बच्चों के साथ चल रहे शिक्षणकार्य, खेलकूद, पुस्तकालय, लैब आदि में पहुंच ज्ञानवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षक चंद्रभान, अरुण, आशीष पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...