पीएमश्री विद्यालयों में बनेगा विज्ञान-गणित गार्डन
भदोही, सितम्बर 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले के 11 पीएमश्री स्कूलों में विज्ञान और गणित गार्डन बनाया जाएगा। इसमें विज्ञान और गणित से जुड़े मॉडल लगाए जाएंगे। छात्र इन्हें देखकर, सौरमंडल में कितने ग्रह हैं, कोण कैसे बनता है आदि विषयों को आसानी से समझ सकेंगे। गार्डन को दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य मिला है। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें 11 विद्यालयों को पीएम श्री के रूप में चयनित किया गया है। जहां तमाम आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। अब स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने पत्र जारी कर इन स्कूलों में विज्ञान और गणित गार्डन तैयार करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- 966 पीएम श्री विद्यालयों में होगी आधुनिक व्यवस्था, Rs.193 लाख की मंजूर विज्ञान गार्डन में सौरमंडल मॉडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.