लोहरदगा, जुलाई 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के निदेशक-प्राथमिक शिक्षा मनोज रंजन कुमार ने गुरुवार को लोहरदगा जिले में संचालित पीएमश्री विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। निदेशक ने पीएम श्री राजकीयकृत प्लस-टू उच्च विद्यालय, बिटपी भंडरा तथा पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सेन्हा का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि लोहरदगा जिले में वर्तमान में कुल नौ पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयों के आवश्यक अभिलेख, पंजी, दस्तावेज एवं अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, शिक्षा का स्तर, लर्निंग आउटकम, खेलकूद गतिविधियां, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल प्रशिक्षण त...